फेफड़ों में इन्फेक्शन हो तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:31

फेफड़ों के फंगल इंफेक्शन के लक्षण फंगस के प्रकार पर निर्भर करते हैं. इसके सामान्य लक्षण में खांसी, सांस उखड़ना, सीने में दर्द, बुखार, थकान और रात को सोते हुए पसीना आना शामिल है. कई बार फंगल इन्फेक्शन को ठीक होने में कुछ महीने लग सकते हैं. लंग इंफेक्शन के इलाज में एंटी-फंगल दवाओं, ओरल टैबलेट और कैप्‍सूल या इंजेक्शन के जरिये किया जाता है. इसके अलावा कोर्टिकोस्टेइरायड के उपचार से मदद मदद मिलती है.

खांसते हुए आए ऐसा कफ

खांसते हुए लगातार गाढ़ा कफ आए तो ये लंग इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं. Bronchitis और Pneumonia में भी ये दिक्कत हो सकती है. अगर आपको yellowish-grey, green, white colour का कफ आए तो इसे नजरअंदाज न करें. कई बार कफ के साथ ब्लड आता है, जो किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द भी फेफड़ों में संक्रमण का एक लक्षण है. ये हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति के लक्षण भी हो सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि समय पर इसका पता लग सके कि आपको ये समस्या क्यों हो रही है.

सांस लेने में घरघराहट

फेफड़ों में संक्रमण की वजह से इंफ्लामेशन हो जाता है. इससे आपकी सांस की नली सिकुड़ जाती है. इससे सांस लेने में घरघराहट की समस्या हो सकती और अजीब सी आवाज आती है.

बुखार और थकान महसूस होना

किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर शरीर में इंफ्लामेशन की समस्या हो सकती है. इससे गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. फेफड़ों में इंफेक्शन होने की स्थिति में आपको बुखार, ठंड लगने और थकान की समस्या हो सकती है. इसकी वजह ये है कि आपकी बॉडी इंफेक्शन से लड़ रही होती है. यहां ये भी जानें कि क्टीरिया से होने वाले लंग इंफेक्शन को एंटीबायोटिक्स से ठीक किया जा सकता है. वहीं फंगस से होने वाले लंग इंफेक्शन को भी आप एंटी फंगल दवाइयों से ट्रीट कर सकते हैं, लेकिन वायरल इंफेक्शन में जरूरी है कि दवाइयों के साथ आपकी बॉडी भी इंफेक्शन से लड़े.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info